Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, अगले सप्ताह से और गिरेगा तापमान:प्रयागराज में AQI 300 के पार, आसमान में धुंध छाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। वहीं, आसमान में धुंध छाई रहने से मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर बना हुआ है। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट शहर में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। AQI 300 के पार, प्रदूषण से भी परेशानी ठंड के साथ शहर में वायु प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। प्रयागराज का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अभी भी 300 के पार बना हुआ है। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद AQI 500 के पार पहुंच गया था। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है। सुबह के समय धुंध के साथ प्रदूषित कणों का असर भी दिखाई दे रहा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले सप्ताह से और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, जबकि सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी। करीब एक सप्ताह बाद तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी बढ़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर:दिन में जलीं गाड़ियों की लाइटें, बदलते मौसम से मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज
    Next Article
    कन्नौज में विधानसभा चुनाव से पहले 20 इंस्पेक्टरों का तबादला:3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हटाए गए, DIG ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment