Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल CO बोले- इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ:यहां छाती पीटी तो बढ़िया इलाज करेंगे, सड़क पर नमाज पढ़ी तो जेल भेजेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    ‘कुछ लोगों को ईरान-इजराइल युद्ध से यहां पर बहुत तकलीफ हो रही है। यहां छाती पीट रहे हैं। अगर इतनी ही दिक्कत है तो हवाई जहाज में बैठो और वहीं चले जाओ।’ यह बात संभल में CO कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में कही। शांतिभंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगर यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो हमें उससे निपटना आता है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, CO कुलदीप कुमार बुधवार को संभल कोतवाली में अलविदा जुमा और ईद के त्योहार को लेकर बैठक कर रहे थे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बैठक में CO ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति से त्योहार मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय विवादों के नाम पर शहर की शांति भंग न करे। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़िए सीओ ने और क्या कहा ईरान जाने वाले जहाज में बैठकर चले जाएं सीओ कुलदीप कुमार ने कहा- ​मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब, ईरान और इजराइल के बीच में झगड़ा हो रहा है। कुछ लोग बीच में अपनी टांग अड़ाए हुए हैं। अगर इतनी दिक्कत है, तो जहाज में बैठ जाओ। यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है। उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो। यह सब अंतराष्ट्रीय मुद्दे हैं। हमें इनमें नहीं पड़ना है कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है? ईरान में खामेनेई को मार दिया? साहब, अमेरिका तो अत्याचार कर रहा? अरे 56 इस्लामिक कंट्री हैं, वो अपना देख लेंगे। सड़क पर नमाज पढ़ी, तो बख्शा नहीं जाएगा CO ने कहा- मस्जिद में जगह नहीं होने पर नमाजी भागे-भागे जाते हैं और सड़क पर नमाज पढ़ने लगते हैं। अगर ऐसा हुआ तो हम एक मिनट कुछ नहीं कहेंगे। उसके बाद उठाकर केस लिखकर जेल भेज देंगे। अगर ईरान-इजराइल युद्ध में समर्थन या नारेबाजी की, तो जेल भेज दिया जाएगा। किसी दूसरे देश के झगड़े का असर हमारे देश की कानून व्यवस्था पर पड़ा, तो पुलिस बहुत 'बढ़िया वाला इलाज' करेगी। नमाज के दौरान किसी दूसरे देश के विरोध में कोई नारा, स्लोगन या पट्टी नहीं होनी चाहिए। कुलदीप कुमार ने कहा- हम हिंदुस्तानी हैं, भारतीय हैं। यहां सुकून से रह रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्दे सरकारों के काम हैं, आम जनता के नहीं। 10 लोग कहीं खड़े होकर छाती पीट रहे हैं कि ईरान को मार डाला। तो भाई चले जाओ वहीं और लड़ो जाकर। जहां पोस्टर बनते हैं, वहां भी होगी कार्रवाई CO ने चेतावनी दी कि पुलिस केवल प्रदर्शनकारियों पर ही नहीं, उन जगहों पर भी कार्रवाई करेगी जहां ये विवादित पोस्टर और स्लोगन छपते या लिखे जाते हैं। हम यहां सुकून से रह रहे हैं। अपनी ही जमीन पर फिजा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। त्योहार प्यार और सौहार्द का है। मीठी सेवइयों का त्योहार है। इसमें किसी भी तरह की कड़वाहट नहीं घुलनी चाहिए। आप अपने क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को ऐसा कुछ भी न करने दें, जिससे माहौल खराब हो। सोशल मीडिया पर REEL बनाने वालों पर सख्ती CO ने सोशल मीडिया रील बनाने वालों को चेतावनी दी। कहा- कुछ लोग इंस्टाग्राम की रील बनाने के चक्कर में कुछ भी बोल देते हैं। बाहरी देशों के मुद्दों को लेकर अफवाह फैलाते हैं। ऐसी चीजें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ​हमें दूसरे देशों में क्या हो रहा है, उससे कोई सरोकार नहीं होना चाहिए। उनके अपने विषय हैं, हमारे नहीं। हमें अपने क्षेत्र की फिजा खराब नहीं होने देनी है। ​एक 'खुराफाती' व्यक्ति ही पूरे माहौल को बिगाड़ने के लिए काफी होता है। इसलिए सभी जिम्मेदार नागरिक सतर्क रहें और पुलिस का सहयोग करें। बैठक में सभासद इब्राहिम, सभासद पति अजीम अब्बासी, हाजी एहतेशाम, मो. नाजिम, दानिश खां, मौहम्मद जिया, नबील अहमफ, शब्बन खां, अख्तर, इदरीश, राशिद समेत जिले के कई संभ्रांत लोगों को बुलाया गया था। करीब 50 लोग बैठक में शामिल हुए। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. मथुरा में बहू ने सास की गला दबाकर हत्या की, पति से बोली- अम्मी को अटैक पड़ा; ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला मथुरा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। फिर पति को फोन किया- अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। लगता है साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा है। मौत की खबर सुनते ही ससुर-पति नोएडा से पहुंचे। रिश्तेदार भी आए। बहू ने खूब रोने का नाटक किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लापता दो वर्षीय बच्ची का शव मिला:घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में पड़ा था, दोनों आंख और जीभ नहीं थी; मां लाश देखकर बेहोश
    Next Article
    जैश-ए-मोहम्मद के वीडियो से भड़का रहा था 12वीं पास मौलाना:गाजियाबाद में वॉट्सएप ग्रुप बनाया, देश विरोधी साजिश रचने वाले 6 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment