Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल डीएम ने पांच विभागों का निरिक्षण किया:कहा- न्यायिक प्रकरण सालभर से अधिक लंबित न रहें, ISO प्रमाणन को लेकर निर्देश दिए

    8 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शुक्रवार को संभल तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका और कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित न्यायिक प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और तहसील को आईएसओ (ISO) प्रमाणन की ओर अग्रसर करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। डीएम ने पालिका परिषद के पार्क में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सभी विभागों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने विशेष रूप से संभल तहसील की सराहना की, जो आईएसओ प्रमाणन की दिशा में प्रगति कर रही है और जिसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है। न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी मामला एक वर्ष से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक संभल में एक नए हॉल के निर्माण के लिए धनराशि प्राप्त होने की जानकारी दी। नगर पालिका में भी पूर्व की तुलना में काफी सुधार दर्ज किए गए हैं। डीएम ने 'समर्थ संभल' अभियान का भी उल्लेख किया। इस अभियान के तहत कचरे से कंचन बनाने और रीसाइक्लिंग वेस्ट से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है। इन निर्मित वस्तुओं की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी। कोतवाली संभल में भी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि किसी लाइसेंसी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर, डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि कानून-व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने और पुलिस अधीक्षक ने मिलकर 'टॉप-10' सूची तैयार की है। इसके तहत राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर हर महीने 10 सबसे विवादित प्रकरणों का निस्तारण करते हैं। इस पहल से आईजीआरएस (IGRS) की शिकायतों में कमी आई है और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान हुआ है। परिणामस्वरूप, आईजीआरएस रैंकिंग में संभल की स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा कार्यकर्ता की ट्रेन से कटकर मौत:गाजीपुर के जखनिया स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फिसला
    Next Article
    मेरठ में बेटियां फाउंडेशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न:2025–26 के कार्यों की समीक्षा, 2026 की नई योजनाओं पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment