Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल एसपी ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण:माता-पिता के साथ गोरखपुर में मुलाकात की, 29 मार्च को राजस्थान में करेंगे शादी

    5 hours ago

    1

    0

    संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीएम योगी को शादी का निमंत्रण दिया। वह अपने माता-पिता के साथ सीएम योगी मिलने गोरखपुर पहुंचे। वह बरेली की एसपी अंशिका वर्मा के साथ 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों अधिकारियों की शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। इसके बाद 28 मार्च को बारात सभा और 29 मार्च को शादी संपन्न होगी। 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है। 2023 में हुई थी दोनों की मुलाकात कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर क्षेत्र में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। यहीं से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। केके बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह संभल में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। होली पर दोनों ने फिल्मी गाने पर किया था डांस इससे पहले, उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की होली के दौरान दोनों अधिकारी रंगों से सराबोर नजर आए थे। 5 मार्च को बरेली में आईपीएस अंशिका वर्मा ने काला चश्मा पहनकर 'लंदन ठुमकदा' गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। उन्होंने शिकारियों वाली हैट पहनकर खुली जिप्सी से पुलिस लाइन में प्रवेश किया था, जिस दौरान 'धुरंधर' मूवी का 'फसला' गाना बज रहा था। ----------- संभल SP-IPS की पूरी लव स्टोरी यहां पढ़ें… संभल SP-IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी, 3 साल पहले गोरखपुर में पहली बार मिले, अब 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली में एसपी साउथ अंशिका वर्मा शादी करने जा रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। पढें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे वोट नहीं दिए थे... तुम्हारा कोई काम नहीं कराएंगे':भदोही में चौकीदार को पेट्रोल डालकर जलाया था जिंदा, अस्पताल में तोड़ा दम; प्रधान पति और बेटे पर आरोप
    Next Article
    टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment