Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे वोट नहीं दिए थे... तुम्हारा कोई काम नहीं कराएंगे':भदोही में चौकीदार को पेट्रोल डालकर जलाया था जिंदा, अस्पताल में तोड़ा दम; प्रधान पति और बेटे पर आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    भदोही में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए चौकीदार की मंगलवार सुबह 5 बजे मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का बीएचयू में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह हैंडपंप मरम्मत के लिए पाइप लेने ग्राम प्रधान के घर गए थे। इसी दौरान प्रधान पति से कहासुनी हो गई और उसने कहा, “तुम मुझे वोट नहीं दिए थे न... तो तुम्हारा कोई काम नहीं कराएंगे।" इसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बाद प्रधान पति और प्रधान के बेटे ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में चौकीदार करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। यह पूरा मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव का है। पहले तीन तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... पिपरगांव निवासी जैस लाल सरोज (55) ज्ञानपुर कोतवाली के चौकीदार हैं। पत्नी फूलकुमारी पिछले लगभग तीन वर्षों से बीमारी (पक्षाघात) से पीड़ित हैं। जैस लाल सरोज के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी शामिल हैं। बेटों में कदेड़ीन (32), राजू (30), संजय (25), आशूराज (23) और संतोष (20) हैं, जबकि बेटी का नाम प्रिया सरोज(17) है। सोमवार सुबह 7:30 बजे जैस लाल साइकिल से गांव की ग्राम प्रधान चंदा देवी के घर हैंडपंप मरम्मत के लिए पाइप लेने गए थे। दोनों के घर की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। वहां पहुंचने पर प्रधान पति रामनायक ने कहा, “तुम मुझे वोट नहीं दिए थे न... तो तुम्हारा कोई काम नहीं कराएंगे। जाओ मेरे घर से... सेक्रेटरी के पास।” इस पर पीड़ित जैस लाल सरोज ने कहा, “आप प्रधान है तो हम सेकेट्री के पास क्यों जाए? हैंडपंप की मरम्मत के लिए पाइप दीजिए।” पाइप मांगने पर वे भड़क गए। उन्होंने कहा, “मुझसे उल्टा सीधा मत बोलो, चले जाओ नहीं तो मारने लगेगें।” इतने में उनके बेटे कमलेश ने पीड़ित के ऊपर पेट्रोल डाल दिए। जब पीड़ित ने वहां से भागने की कोशिश की तो माचिस से आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें गंभीर हालत में पहले महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर ले जाया गया था। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर और बाद में बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार तड़के सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बेटे ने प्रधान पति पर लगाया आरोप 17 वर्षीय बेटी प्रिया ने बताया कि वह अपने भाई के ससुराल गई हुई थी। सुबह करीब 8 बजे फोन के माध्यम से उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंची। वहीं, मृतक के पुत्र संतोष सरोज ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया था। उन्होंने इस घटना में रामनाथ यादव उर्फ रामनायक और उनके पुत्र कमलेश यादव के शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मांगे 1 करोड़ रुपए मृतक के बड़े भाई बाबू राम सरोज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, 1 बीघा जमीन और मृतक के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। गांव में पुलिस बल तैनात गांव में स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, जिला महासचिव विनोद गौतम, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक गौतम तथा संगठन मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता परिजनों से मिलने पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव नारायण गौतम, मिर्जापुर मंडल प्रभारी रमाशंकर सरोज, पप्पू और राजेश गौतम उपस्थित रहे। वहीं, लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, जिलाध्यक्ष विकास दुबे, संगठन मंत्री धनंजय दुबे, प्रदेश महासचिव आशुतोष गहरवार और अवनीश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया - घटना की सूचना मिली है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कमलेश यादव के खिलाफ धारा 109(1), 118(1), 101(1) तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ---------------- खबर यह है- जिस दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, उसमें धमाका...VIDEO:बगल की दुकान भी जली, लखनऊ में लोग बोले- किसी ने फूंक दिया लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर भाजपा में अंदरूनी खींचतान, सोशल मीडिया पर जंग:2027 चुनाव से पहले संगठन की एकजुटता पर उठे सवाल
    Next Article
    संभल एसपी ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण:माता-पिता के साथ गोरखपुर में मुलाकात की, 29 मार्च को राजस्थान में करेंगे शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment