Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की ASI से मांग:इंतजामिया कमेटी ने पत्र भेजा, पिछले साल HC के आदेश पर काम हुआ था

    10 hours ago

    1

    0

    रमजान का महीना शुरू होने से ठीक पहले संभल की शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट कराने की मांग की है। कमेटी ने एएसआई के सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट को पत्र भेजकर जल्द काम शुरू करने का आग्रह किया है। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित इस विवादित धार्मिक स्थल की रमजान माह में रंगाई, पुताई, सफाई और सजावट को लेकर इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने भारतीय पुरातत्व विभाग को यह पत्र लिखा है। इससे पहले, जफर अली ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर रमजान माह में लाउडस्पीकर लगाने की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया था। यह मांग ऐसे समय में आई है। जब पिछले साल 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद कमेटी ने रंगाई-पुताई की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया था। इसके बाद जामा मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि जामा मस्जिद उनकी संरक्षित इमारत है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद, उच्च न्यायालय ने एएसआई को ही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद, पिछले साल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के साथ ईद पर सजावट भी कराई थी। इस बार कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्ष का काम धूल-बारिश के कारण खराब हो गया है, इसलिए इस साल रमजान माह के लिए शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट कराना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगापुल पर 5 मिनट की दूरी में 30 मिनट लगरहे:कानपुर में गड्डो की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, हाइवे पर 5 किमी. के जाम में 6 एम्बुलेंस फंसी
    Next Article
    कानपुर में गूंजी 'मिस्टिक' की धमक:बैंड वार और माइक्रो मूवी में युवाओं ने दिखाया टैलेंट, VSICS ने मारी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment