Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश की रक्षा करते हुए सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, भारत माता के जयकारे गूंजे, पिता भी सेना से रिटायर

    9 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए नायक अखिलेश शुक्ला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मझना पूरे वैसी का पुरवा पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शहीद के आगमन पर पूरा इलाका शोक में डूब गया। सुल्तानपुर के अलीगंज स्थित मझना गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अयोध्या से आए डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद को कंधा दिया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'अखिलेश शुक्ला अमर रहें' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पहले 2 तस्वीरें देखिए… 28 मार्च को सर्च ऑपरेशन में लगी गोली नायक अखिलेश शुक्ला EME रेजिमेंट में तेहगांव में तैनात थे। 28 मार्च की रात लगभग 9 बजे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को सलामी दी। बंदूकों की गूंज और बिगुल की धुन के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं। 3 साल पहले ज्वाइन की थी नौकरी कृष्ण शुक्ल के बेटे अखिलेश शुक्ला उर्फ शुभम 3 साल पहले सेना के 33 वर्कशॉप एमी कोर में नायक के पद पर भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनाती थी। 28 मार्च को साथियों के साथ एक सर्च ऑपरेशन में गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद अखिलेश की मौत हो गई। जवान के मौत की सूचना विभाग द्वारा पिता को दी गई। बड़ी बहन दिल्ली पुलिस में कार्यरत अखिलेश शुक्ल सैनिक की बड़ी बहन प्रियंका दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और छोटी बहन शिवानी सिविल सर्विसेज की तैयारी प्रयागराज से कर रही हैं। माता सीमा गृहिणी हैं। पिता सेना में सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। जवान की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मार्च में आए थे घर अखिलेश शुक्ला के चाचा हरी कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अखिलेश 22 मार्च को घर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था। घटना के तीन दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कांग्रेसियों-पुलिस में धक्का-मुक्की, पुतला छीना, VIDEO:असम CM के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे पर टिप्पणी का विरोध
    Next Article
    संभल का हैंडीक्राफ्ट कारोबारी नकली नोटों के साथ गिरफ्तार:एटीएस मुरादाबाद ने संभल में ₹20,000 के जाली नोट पकड़े, पुलिस ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment