Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच 1200 लोगों ने अदा की नमाज, RRF-PAC तैनात

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। इस दौरान लगभग 1200 नमाजियों ने हिस्सा लिया और देश-दुनिया में अमन-शांति की दुआ की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ और पीएसी के जवान तैनात रहे। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद से विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले सभी तीन रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई। दो थानों की पुलिस के साथ आरपीएफ-पीएसी और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल ने क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग भी की। दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की। नमाजियों के अलावा किसी को भी इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं दी गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नमाजी इरशाद हुसैन छोटे गद्दी ने बताया कि लगभग 1200 लोगों ने नमाज अदा की। उन्होंने कहा, "16 सफ़ें थीं, एक सफ़ में 80 आदमी होते हैं। इतनी धूप में बहुत अच्छी नमाज अदा हुई है, किसी बात का कोई भेदभाव नहीं है।" एक अन्य नमाजी अल्ली पहलवान ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि अल्लाह से अमन-शांति और देश-दुनिया में भाईचारा बना रहने की दुआ की गई, साथ ही देश की तरक्की के लिए भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मस्जिद में सईद अख्तर ईसराइली, मौहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मौहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, नवाब साद आदिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:हड़ताल की चेतावनी, लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज
    Next Article
    रेलकोच के जंगल में मिला टेक्नीशियन और महिला का शव:रायबरेली के लालगंज रेलकोच कारखाने में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment