Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की किराना दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 50 लाख का हुआ नुकसान, 5 घंटे में दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने पाया काबू

    13 hours ago

    2

    0

    संभल में एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, जिसमें दो मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। उक्त घटना जनपद संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के बाजार गंज में स्थित मनोज अग्रवाल की किराना दुकान में हुई। मनोज अग्रवाल मौहल्ला पैठ इतवार के निवासी हैं। बकरीद के त्योहार के मद्देनजर दुकान में भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था। दुकान में 50 टीन रिफाइंड तेल, महंगे मसाले और अन्य परचून का सामान मौजूद था। आग मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी। आग इतनी भीषण थी कि रिफाइंड के टीन और थैलियां फटने से यह और भड़क गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग, दमकल विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाड़ियों ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि सुबह 10 बजे तक भी पूरी तरह से आग बुझाई नहीं जा सकी थी। आग के कारण दुकान की दो मंजिला इमारत भी चटक गई है। दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के चलते दुकान पूरी तरह से भरी हुई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकानदार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग की लाइव तस्वीर भी सामने आई है, आग की तपन और धुंआ अधिक होने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारी भी शुरुआत में अंदर दाखिल नहीं हो पाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांधीनगर में 12 घंटे से बिजली गुल:आंधी-बारिश के बाद आपूर्ति ठप, लोग परेशान
    Next Article
    लखनऊ में भजनों पर जमकर थिरके हनुमान भक्त:मंदिरों में बड़े कूलर, फव्वारे वाले पंखे लगे; 1000 से ज्यादा जगह पर हो रहा भंडारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment