Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की महिला-बच्ची झुलसी, अमरोहा में हुआ हादसा:शादी समारोह में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी थी आग

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इस हादसे में संभल जनपद से आई एक महिला और बच्ची समेत कुल चार लोग झुलस गए। घटना अमरोहा जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के मैथिली पट्टी गांव में हुई, जिससे शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। मैथिली पट्टी निवासी शोभित पुत्र धर्मपाल सिंह की बारात 28 मार्च को बदायूं के करियाना गांव जानी थी। बारात से पहले घर में खाना बनाने की तैयारियां चल रही थीं और बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान रसोई में गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से संभल जनपद के गुन्नौर क्षेत्र से आई राजवती पत्नी आनंदपाल और तनु पुत्री नीरज गंभीर रूप से झुलस गईं। इनके अलावा, भुवनेश पुत्र नीरज और उर्मिला पत्नी धर्मवीर निवासी डेकरा आदमपुर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद राजवती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सम्भल जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में नाजुक स्थिति के कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। संभल के रसूलपुर गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने बताया कि वे रिश्तेदारी में आए थे और सिलेंडर रिसाव से अचानक आग फैल गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज के लिए उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने घायलों को नजदीकी अस्पताल में ही समुचित उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विधायक का आनोखा प्रदर्शन:ड्राई स्विमिंग पूल में तैराकी की, अधिकारियों पर लगाया लपरवाही का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में 5.25 करोड़ रुपए की जमीन से अतिक्रमण हटाया:प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकारी भूमि पर प्लाटिंग की थी, नगर निगम ने तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment