Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत:आलू की मजदूरी कर लौटते समय हादसा, चालक फरार

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में एक मजदूर की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे आसफपुर स्थित अरिल नदी के पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान जनपद संभल की चंदौसी तहसील के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर (पीथनपुर) निवासी 32 वर्षीय नागेंद्र सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह के रूप में हुई है। नागेंद्र अपने साथियों के साथ बदायूं के बिसौली स्थित परसिया गांव से आलू बीनने की मजदूरी कर घर लौट रहे थे। आसफपुर में पुल के पास एक मेला लगा हुआ था। नागेंद्र के साथी मेला देखने चले गए, जबकि नागेंद्र पुल के निकट ही सड़क किनारे रुक गए। इसी दौरान बदायूं की बिसौली की ओर से आलू ला रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे नागेंद्र आ गए, जिससे उनके सिर कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नागेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। नागेंद्र की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। मृतक की मां दयावती और पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। नागेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गल्ला व्यापारी से 50 हजार की ठगी करने वाला शातिर:फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, 23 हजार नकद व पुलिस कैप बरामद; कई जिलों में ठगी की वारदातें
    Next Article
    युवा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित:पुलिस भर्ती पेपर में ‘पंडित’ शब्द के दुरुपयोग पर भी जताया विरोध , बोले - यूजीसी नियम नहीं हटा तो होगा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment