Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के पिता-पुत्र की शामली में लूट के बाद हत्या:जंगल में शव फेंके, 3 घंटे तक जाम लगाए रहे ग्रामीण, पुलिस-पीएसी और RRF तैनात

    7 hours ago

    1

    0

    संभल से 6 दिन से लापता पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव शामली के जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने पहले लोडर बुकिंग के लिए कॉल किया। इसके बाद मेरठ से मजदूर लेने के लिए दो अज्ञात लोग पिता-पुत्र को साथ लेकर निकल गए। टोल प्लाजा पार करने तक लोडर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया, इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। आज जब शव घर पहुंचे तो गांव वालों ने गुस्से में भिरावटी चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान ग्रामीणों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस, PAC और RRF मौके पर तैनात की गई है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. पूरा मामला गुन्नौर तहसील के गांव भिरावटी का है। नरेश (48) पुत्र विशंबर अपने बेटे भीमसेन (24) के साथ लोडर चलाने का काम करते थे। 2 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आया, जिसमें गाड़ी बुक करके मेरठ चलने की बात कही गई। कॉल करने वाले ने बताया कि मेरठ से काम के सिलसिले में मजदूर लेकर आने हैं। शाम को दो लोगों को लेकर नरेश और भीमसेन मेरठ के लिए निकल गए। रात में करीब 10 बजे घर वालों से आखिरी बार बात हुई, जिसके बाद फोन बंद आने लगा। जब फोन पर संपर्क नहीं हो पाया तो घर वालों ने पुलिस से शिकायत की। एसपी कार्यालय पहुंचकर की थी मांग नरेश की पत्नी गीता ने सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर पति और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। सोमवार को कई गांवों के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कॉल डिटेल से संदिग्ध तक पहुंची पुलिस पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की और एक संदिग्ध तक पहुंची। CCTV फुटेज में लोडर टोल प्लाजा तक दिखाई देता है उसके बाद कोई पता नहीं चला। जांच में सामने आया कि दोनों को लोडर सहित शामली ले जाया गया था। संभल और शामली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे गन्ने के खेत से दोनों के शव बरामद किए गए। शव क्षत-विक्षत हालत में थे, जिससे पहचान में भी दिक्कत आई। बुधवार को सुबह शव गांव पहुंचे तो घर वालों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भिरावटी चौराहे पर दोनों के शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस से लोगों की झड़प भी हुई। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी मुआवजे की मांग कर रहे थे। भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा लोगों के गुस्से को देखते हुए धनारी, बहजोई, जुनावई और गुन्नौर थानों की पुलिस के साथ PAC और RRF तैनात की गई। सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम प्रदीप वर्मा और एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को संभाला। इसके बाद परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। विधायक ने दी आर्थिक मदद समाजवादी पार्टी के विधायक राम खिलाड़ी यादव भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और अपनी तरफ से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दोस्तों ने किशोर की हत्या कर दफनाया शव:छोटे भाई के साथ कुकर्म की तस्वीरें देख ली थीं, बोरी में भरकर घर ले गए शव जालौन में दो दोस्तों ने दोस्त की हत्या करके उसका शव पशुबाड़े में दफना दिया। मरने वाले किशोर ने आरोपियों के फोन पर छोटे भाई के साथ कुकर्म की तस्वीरें देख ली थीं, जिसके बाद सिर पर बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस करके मंगलवार रात को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पशुबाड़े की मिट्‌टी हटाकर बोरे में बंद शव बरामद किया गया। गांव में बवाल की आशंका पर चार थानों की पुलिस और PAC तैनात की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के बाल खींचकर घसीटा गला दबाया, फिर मौत; VIDEO:आगरा में तीन महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों तख्तियां लेकर थाने पर बैठे; लिखा- न्याय दो
    Next Article
    हर टोल पर मेडिकल स्टोर और बेबी फीडिंग रूम बनेगा:मुरादाबाद कमिश्नर की पहल, पेट्रोल पंप पर सेनेटरी पैड अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment