Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के सिरसी में मजलिस-ए-तर्ज़ीम का आयोजन:ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को श्रद्धांजलि, बच्चों ने लगाए नारे

    3 hours ago

    1

    0

    सम्भल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के कस्बा सिरसी स्थित इमामबारगाह मकूफ़ा मोहल्ला सराय सादक में मजलिस-ए-तर्ज़ीम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली हुसैनी खामेनेई को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना डॉ. फैजान नकवी ने कहा कि आयतुल्लाह अली हुसैनी खामेनेई ने दुनिया भर के मुसलमानों को जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ डटकर खड़े होने का पैगाम दिया। उन्होंने जोर दिया कि इंसान को हर हाल में सच्चाई और इंसाफ का साथ देना चाहिए और जालिम के सामने सिर नहीं झुकाना चाहिए। मौलाना नकवी ने आगे कहा कि इतिहास में हक और बातिल की जंग हमेशा से रही है। हर दौर में ऐसे लोगों की जरूरत होती है जो सच्चाई के लिए डटकर खड़े रहें। उन्होंने मुसलमानों से आपसी एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश फैलाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से शिक्षा हासिल करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। मजलिस के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाए। बच्चों ने “तुम कितने हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेगा” जैसे नारे लगाकर अपने जज़्बात का इजहार किया। इससे पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शोज़-ख़्वानी मास्टर अज़ीज़ ने की, जिन्होंने अपने अंदाज़ में कलाम पेश किया। मजलिस के आखिर में देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और इंसानियत की भलाई के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद तबर्रुक के तौर पर आयतुल्लाह अली हुसैनी ख़ामेनई के पोस्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अकीदतमंदों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर के आदित्य सिंह ने क्रैक किया UPSC परीक्षा:दूसरे प्रयास में 508वीं रैंक हासिल की, पिता हैं किसान
    Next Article
    हापुड़ में 15 साल की लड़की का बाल विवाह रुका:फेरों से पहले पहुंची AHTU-बाल कल्याण समिति, बारात बैरंग लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment