Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के विवादित धार्मिक स्थल में पूजा-अर्चना करने की चेतावनी:राष्ट्रपति से कुरान मजीद पुस्तक को बैन करने और मुख्यमंत्री से नमाज रोकने की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में हिंदू शक्ति दल ने डिप्टी कलेक्टर को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे हैं। इन ज्ञापनों में संभल के विवादित धार्मिक स्थल श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद में नमाज रोकने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन नमाज नहीं रोक पाता है, तो वे नवरात्र में पूजा-अर्चना शुरू करेंगे। शनिवार को हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता अपने समर्थकों के साथ संभल के जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को ये ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि मुस्लिम समाज को 'अवैध जामा मस्जिद' में नमाज पढ़ने से रोका जाए, क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। संगठन ने बताया कि यह मांग पहले भी दो बार की जा चुकी है, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कुरान मजीद पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस पुस्तक को लेकर विवाद उत्पन्न होता रहा है। हाल ही में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कुरान मजीद से 26 आयतों को हटाने की मांग की थी, जिससे मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि इस पुस्तक के माध्यम से आतंकवाद और जिहाद जैसे अपराधों का जन्म हुआ है। ज्ञापन में वसीम रिजवी की हत्या के बारे में फतवा जारी करने वाले सभी मौलवियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग भी की गई है। इसके अतिरिक्त, कुरान मजीद पुस्तक को जल्द से जल्द प्रतिबंधित करने की अपील की गई है, क्योंकि संगठन का मानना है कि इसके पढ़ने से देश में आतंकवाद, कट्टरपंथ और जिहादी ताकतों को बढ़ावा मिलता है। ऐसे मौलवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की भी मांग की गई है। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने कहा कि संभल में हमारी एक प्राचीन धरोहर है, जिसे कल्कि धाम और प्राचीन हरिहर मंदिर के नाम से जाना जाता है।प्रथम हिंदू सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।इतिहास में कुछ मुस्लिम आक्रांताओं ने इसे तोड़कर वहाँ एक मस्जिद बना दी थी, जो कि पूरी तरह अवैध है। आज भी वहाँ हरिहर मंदिर का अस्तित्व है और हमेशा रहेगा। ​चूँकि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, हमारी मांग है कि जब तक इस पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक वहाँ होने वाली नमाज़ पर तुरंत रोक लगाई जाए। ​अगर हम वहाँ अपनी आस्था के अनुरूप पूजा नहीं कर सकते, तो वहाँ नमाज़ भी नहीं होनी चाहिए। यदि प्रशासन नमाज़ पर रोक नहीं लगाता है, तो आने वाले नवरात्रों में हम माता रानी का नाम लेकर वहाँ अपनी पूजा-अर्चना शुरू करेंगे और हमें जो रोक सकता है, रोक ले।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    संस्कृत और संस्कृति विकसित भारत का आधार:बोले- स्वावलंबन और स्वदेशी विकास में संस्कृत बनेगा स्तंभ
    Next Article
    शहीद बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा घर...लिपटकर रो पड़ी मां:भदोही में पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, 'धीरज गुप्ता जिंदाबाद' के लगे नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment