Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा घर...लिपटकर रो पड़ी मां:भदोही में पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, 'धीरज गुप्ता जिंदाबाद' के लगे नारे

    8 hours ago

    1

    0

    शहीद धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 8 बजे भदोही में औराई कोतवाली क्षेत्र के बाबूसराय बादर स्थित उनके पैतृक गांव जेठोपुर पहुंचा। पुलिस एस्कॉर्ट के साथ पार्थिव शरीर को घर लाया गया, जहां पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। देखिए 6 तस्वीरें… पार्थिव शरीर घर पहुंचा, लिपटकर रोने लगी मां इस अवसर पर सांसद विनोद, विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पचास हजार लोगों की भीड़ उमड़ी बेटे का पार्थिव शरीर देखकर मां जय देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए करीब पचास हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। युवाओं ने 'अग्निवीर बंद करो' के नारे भी लगाए। बाद में, भोगांव गांव में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। 'धीरज गुप्ता जिंदाबाद' के नारेों से गूंजा गांव शहीद धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से फ्लाइट द्वारा दिल्ली होते हुए कल शाम 6 बजे वाराणसी लाया गया था। वहां से परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर को मर्सिडीज में रखकर गाजियाबाद ले गए थे। 21 तारीख (शनिवार) को सुबह 8 बजे गाजियाबाद में तिरंगे झंडे के साथ 50,000 की भीड़ ने 'धीरज गुप्ता जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए पार्थिव शरीर परिवार को सुपुर्द किया था। ये खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ भदोही का अग्निवीर भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर गांव निवासी अग्नि वीर धीरज गुप्ता जम्मू-कश्मीर के नगरोटा पोस्ट पर शहीद हो गए। उन्हें ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना 19 फरवरी को सुबह 4 बजे उनके भाई दीपक को मेजर गुलाब सिंह ने फोन पर दी। पढिए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के विवादित धार्मिक स्थल में पूजा-अर्चना करने की चेतावनी:राष्ट्रपति से कुरान मजीद पुस्तक को बैन करने और मुख्यमंत्री से नमाज रोकने की मांग
    Next Article
    बाराबंकी सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत:महमूदाबाद में सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment