Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 40 डिग्री तापमान, AQI 129 पहुंचा:गेहूं-मक्का-सरसों की फसलों को नुकसान हुआ, मैंथा पर संकट मंडराया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 129 पर पहुंच गया है। दिन और रात में गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। दोपहर के समय लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 08 बजे जनपद का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 12 बजे से शाम 06 बजे के बीच 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक गर्मी का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे तक सीमित कर दिया है। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन 300 से 500 नई ओपीडी आ रही हैं, वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी है। डॉ. नीरज शर्मा ने गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीने, बाहर से आकर तुरंत पानी न पीने और बाहरी चीजों का सेवन कम करने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की बालियां टूट गई हैं, मक्का की फसल में कीड़ा लग गया है और सरसों की फसल खराब हो गई है। अब किसान मेंथा की फसल लगा रहे हैं, जिस पर भी संकट मंडरा रहा है। मौसम की मार के बाद अब गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाओं से किसान चिंतित हैं। वे सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी अर्जुन कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल में कुछ नहीं बचा है, जो बची थी उसकी बालियां बारिश में टूट गईं। मक्का और सरसों की फसलें भी खराब हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी रजत कुमार ने बताया कि पूरे दिन गर्मी का प्रकोप है लेकिन दोपहर को अधिक गर्मी होने के कारण लोग सड़को पर कम निकल रहे हैं इसकी वजह से बाजार में सन्नाटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर की फिज़ा में घुल रहा ‘ज़हर’:‘काली मौत’ उगलती चिमनियों ने मचाया हड़कंप, रामेश्वरी पेपर मिल के दो दिन के अंदर दो VIDEO
    Next Article
    मऊ में एसपी ने कानून व्यवस्था पर की बैठक:चौकी प्रभारियों को अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment