Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 40 डिग्री तापमान, गर्मी का प्रकोप शुरू:गेहूं, मक्का, सरसों के बाद अब मैंथा फसल पर भी संकट

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 188 पर पहुंच गया है। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद रात की ठंडी हवाओं का असर अब दिन की तेज गर्मी के आगे बेअसर हो रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक संभल का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन तेज धूप के कारण पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रात में चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे रही हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिन और रात के बदलते मौसम के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 500 नई ओपीडी दर्ज की जा रही हैं। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों और मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान इस नुकसान से परेशान हैं और सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। खेतों में गेहूं की बालियां टूट गई हैं, मक्का में कीड़ा लग गया है और सरसों पूरी तरह से खराब हो गई है। अब मैंथा की फसल को भी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान धर्मवीर सिंह ने बताया कि जनवरी में आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ था। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं, मक्का, सरसों खराब हो गई है, और आने वाले समय में मैंथा की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय निवासी संजीव सिंघल ने कहा कि कुछ दिन मौसम अच्छा रहने के बाद अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से दिन में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी फसल नष्ट की
    Next Article
    17.5 एकड़ में फैला जॉगर्स पार्क बदहाली के 8 फोटोज:लखनऊ में झूले टूटे, टाइल्स उखड़ी, फाउंटेन बंद; खुले बिजली के तार से हादसे की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment