Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 163 पहुंचा, वातावरण अस्वस्थ:न्यूनतम 12, अधिकतम 26 डिग्री तापमान; बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में सुबह का मौसम सामान्य रहा, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 163 दर्ज किया गया, जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव की संभावना है। गुरुवार को संभल में सुबह 8 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं का असर दोपहिया वाहन चालकों पर अधिक देखा जा रहा है। पिछले 20 दिनों में तीन बार हुई बारिश से आलू, गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। एक बार फिर मौसम में संभावित बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम है। दिन में तेज धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे की देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है, जबकि मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर मेमू ट्रेन, जिसे घने कोहरे के कारण रद्द किया गया था, अभी तक बहाल नहीं की गई है। टी-स्टॉल के मालिक अर्पित कुमार ने बताया कि कल हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था, लेकिन आज धूप निकलने से स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। हालांकि, सूरज निकलने के साथ ही बादल भी छाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 700 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ेगी:300 गांवों के 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
    Next Article
    निषाद समाज पार्टी की नेता की सब्सिडी रोके थीं उप-निदेशक:सड़क पर गिरकर घायल हुईं, तब निरीक्षक सस्पेंड; 9 लोग मुख्यालय अटैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment