Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 178, वातावरण अस्वस्थ:न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम 35 डिग्री दर्ज; दिन में धूप, सुबह कोहरा दिखा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 178 पर पहुंच गया, जिससे वातावरण अस्वस्थ रहा। सुबह 4 बजे हल्का कोहरा भी देखा गया, हालांकि सूरज निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहिया वाहन चालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह 8 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज निकलने के बाद जनजीवन पटरी पर लौटा और दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। होली दहन के बाद हर साल गर्मी बढ़ती है, लेकिन इस बार फरवरी के मध्य से ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया था। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडक के कारण स्वास्थ्य पर असर दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी के चलते जिला संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी की ओपीडी 1000 के पार पहुंच गई थी। मौसम सामान्य होने के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें भी समय पर चल रही हैं। कल होली के दिन संभल के सैदनगली-चौधरपुर मार्ग और संभल-हसनपुर मार्ग पर घना कोहरा था, जो आज भोर में धुंध के रूप में रहा और सूरज निकलने के बाद छंट गया। डॉ. नीरज शर्मा ने दिन और रात के बदलते मौसम में लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों को बाहर की चीजों से दूर रखने और गुनगुने पानी का प्रयोग करने को कहा है। स्थानीय निवासी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि मौसम सामान्य है और होली खेलने के बाद भी उन्हें ठंड नहीं लगी। वहीं, सभासद रागिब ने कहा कि मौसम अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है, दिन में गर्मी है और रात को थोड़ी ठंडक बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में जंगली सुअर के शिकारी सक्रिय:दो कार्रवाइयों में हुआ नेटवर्क का खुलासा, अब तक 6 की हो चुकी गिरफ्तारी
    Next Article
    मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक की टक्कर:बाइक सवार की मौत, दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment