Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अटल आवासीय योजना परीक्षा: 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित:161 में से 8 ने छोड़ी परीक्षा, मुरादाबाद मंडल में एक कॉलेज

    19 hours ago

    1

    0

    अटल आवासीय योजना 2026-27 के लिए संभल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कुल 161 परीक्षार्थियों में से 8 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रविवार को जनपद संभल में अटल आवासीय योजना के लिए शंकर इंटर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां पांच कक्षों में 161 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, जिनमें कक्षा 6 के 99 और कक्षा 9 के 62 छात्र शामिल थे। कक्षा 06 में 02 और कक्षा 09 में 06 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र को परीक्षा प्रभारी और सीडीओ गोरखनाथ भट्ट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। श्रम विभाग की डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद आजम की देखरेख में यह परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था। यह परीक्षा श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। मुरादाबाद मंडल का अटल आवासीय विद्यालय तहसील बिलारी के गांव पिपली में स्थित है, जहां चयनित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही थी। डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र ने स्वयं परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह 9 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले दिया गया और सभी की गहन जांच की गई। डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र ने बताया कि अटल आवासीय योजना 2026-27 के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 161 छात्र-छात्राओं में से 8 अनुपस्थित रहे। विभागीय जानकारी के अनुसार, नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में शिया धर्मगुरु ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन:सभी धर्मों के लोगों ने दिया अमन-भाईचारे का संदेश
    Next Article
    अनुरोग डोभाल की ट्रोलिंग पर भड़के मुनव्वर:यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग में आत्महत्या की कोशिश की; अली गोली, एल्विश यादव भी सपोर्ट में उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment