Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बाबा श्याम की एकादशी शोभायात्रा निकाली गई:श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाया, सुरक्षा के बीच 2 घंटे में यात्रा पूरी हुई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल की कल्कि नगरी में बाबा श्याम खाटू नरेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। होली एकादशी के अवसर पर निकाली गई इस चौपाई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। उक्त शोभायात्रा संभल शहर की कई सौ वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा है। शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र में इसका आयोजन किया गया। जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद दोपहर 02:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ और शाम 04:30 बजे यह संपन्न हुई। श्रीश्याम सेवा समिति के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर झांकी के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान बाबा के भजनों की धुन पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पहले 8 तस्वीरों में देखिए शोभयात्रा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर नरेशपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल अलर्ट रहा। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा आर्य समाज रोड महिला मंडल से शुरू होकर लाला छंगामल कोठी, बाजार गंज, मढ़ैया मंदिर, सर्राफा बाजार, मौहल्ला ठेर, संभल कोतवाली, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड, पंजाबी मंदिर से सरथल चौकी और रहट वाला मंदिर होते हुए प्राचीन श्री कृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड मंदिर पहुंची। यहां बाबा श्याम की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बताया कि यह बाबा श्याम की झांकी के साथ एकादशी चौपाई शोभायात्रा का आयोजन था। समिति अध्यक्ष अनुज गर्ग ने इसे फाल्गुन शुक्ला एकादशी उत्सव बताया, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए यात्रा पूरी करते हैं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि आज की होली की एकादशी को शोक उठवानी के रूप में मनाया जाता है। विवेक गोयल ने बताया कि बाबा श्याम की झांकी के साथ संभल की गली-गली में रंग-गुलाल उड़ रहा था। इस अवसर पर विशेष गुप्ता, प्रशांत रुहेला, शशांक अग्रवाल, नवनीत कुमार, अतुल अग्रवाल, अंकुर गोयल, प्रतीक, निखिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कमल गुप्ता, कुशल मदान, अनिकेत अग्रवाल, मयंक रस्तोगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में डॉ. बीके जैन का निधन:छत्तीसगढ़ AIIMS के अध्यक्ष थे, समाजसेवा के चलते पद्मश्री से किए गए थे सम्मानित
    Next Article
    विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति-सास पर केस दर्ज:पिता का आरोप- संतान न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment