Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में B.Ed प्रवेश परीक्षा, कड़ी सुरक्षा:चार केंद्रों पर 3,082 अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक-सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिला

    15 hours ago

    1

    0

    संभल में B.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को दो पालियों में कुल 3,082 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रत्येक पाली में 1,541 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली शुरू होने के आधे घंटे बाद तक भी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र में तीन और थाना हयातनगर कस्बा क्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों का प्रवेश भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को परीक्षा प्रभारी (नोडल अधिकारी) बनाया गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और परीक्षा केंद्रों के गेट पर कड़ा पहरा है। संभल के चार परीक्षा केंद्रों पर युवाओं के मुकाबले युवतियों की संख्या अधिक देखी गई। जनपद संभल की महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र संभल में ही हैं, जबकि आसपास के जनपदों से युवा परीक्षा देने पहुंचे हैं। संभल कस्बा शहर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में प्रत्येक पाली में 460 अभ्यर्थी, हिंद इंटर कॉलेज में 320, महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में 460 और थाना हयातनगर कस्बा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में 420 अभ्यर्थी शामिल हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सहित पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क निर्माण से जलभराव और दलदल:वार्ड 20 में राहगीर गिरकर हो रहे घायल, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    4445 अभ्यर्थी दे रहे बीएड प्रवेश परीक्षा:खीमपुर-खीरी में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment