Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भीषण हादसा, महिला-बच्ची समेत 4 की मौत:ओवरटेक करने में कार ने टक्कर मारी, टेंपो पिचककर आधा हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में रविवार की शाम तेज रफ्तार कार और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत 4 की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। हादसा आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर धनारी क्षेत्र में गांव उधरनपुर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो की बॉडी पिचककर आधी हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई ले जाया गया। हादसे से जुड़ी 4 फोटो देखिए… टेंपो में महिलाओं-बच्चों समेत 12 लोग बैठे थे पुलिस के अनुसार, अर्टिगा कार की रफ्तार काफी तेज थी। वह जिला मुख्यालय बहजोई की ओर से बरवाला की तरफ जा रही थी, जबकि टेंपो बहजोई की ओर आ रहा था। इसी दौरान कार चालक ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिस कारण अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। टेंपो में बच्चों और महिलाओं समेत 12 लोग सवार थे। कार में ड्राइवर समेत दो लोग थे। हादसे में थाना बहजोई के पाठकपुर की मड़ैया निवासी राजेश पुत्र कल्लू (20), रायपुर कला निवासी रजनी (14) पुत्री ओमपाल और थाना धनारी के मानकपुर निवासी किशोरी (40 वर्ष) पुत्र झंडू सिंह की मौत हो गई। वहीं एक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रजनी के पिता ओमपाल (35), मां प्रवेश (32), बहन सलोनी (7), भाई कुलदीप (2) का इलाज चल रहा है। टेंपो में सवार अकबरपुर बहजाई निवासी शौकीन (32) पुत्र रफी, पाठकपुर की मढ़ैया निवासी रजनीश (20) पुत्र कल्लू और कार सवार थाना जुनावई के गांव लहरा नगला श्याम निवासी प्रियांशु (14) पुत्र रामगोपाल और कृपाल (35) पुत्र पूरन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। रजनी की मां प्रवेश ने बताया कि वह अपने पति ओमपाल के साथ दिल्ली में रहकर रेडी लगाकर गोलगप्पे और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से घर लौट रहे थे और टेंपो से गांव पहुंचने ही वाले थे। घर से महज 10 मिनट की दूरी पर ही एक वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। वहीं, राजेश के पिता कल्लू ने बताया कि उनका बेटा राजघाट गंगा स्नान के लिए घर से अकेले निकला था, लेकिन वह टेंपो में अन्य सवारियों के साथ सवार हो गया था। उन्होंने बताया कि राजेश की शादी एक महीने बाद होने वाली थी। कल्लू ने कहा, “मेरा एक ही बेटा था,” यह कहते हुए वह फफक पड़े। CCTV की जांच से हादसे का कारण पता चलेगा सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे में एक महिला और एक युवती समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के खिलाफ एकजुट हों दुनिया भर के देश, नेतन्याहू की बड़ी अपील
    Next Article
    पानीपत में अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार:यूपी का रहने वाला, ₹15 हजार में खरीदकर लाया, कोर्ट ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment