Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बाइक से गिरी महिला की मौत:मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए किया हंगामा, 8 साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में चलती बाइक से गिरने के बाद एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उक्त घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के करेला की मढैया गांव की है। मृतका की पहचान प्रेमवती के रूप में हुई है, जिनके पति का नाम कोमल सिंह है। मायके पक्ष के अनुसार, प्रेमवती 23 फरवरी को शाम 4 बजे अपने पति के साथ दवा लेने सुल्तानगढ़ गई थीं। घर लौटते समय वह अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और बेहोश हो गईं। पति ने उन्हें पहले संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 24 फरवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रेमवती के पिता किशोरी, जो पतरिया, थाना जुनावई क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आठ साल पहले 2018 में कोमिल (पुत्र पान सिंह) से हुई थी। मायके पक्ष ने धनारी पुलिस को घटना की सूचना देते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक उपदेश कुमार को मौके पर भेजा। मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने घटना की जानकारी दी है और पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिंग्या और मोनाड यूनविर्सिटी की सभी डिग्रियां फर्जी निकलीं:सरगना शैलैंद्र के एक खाते में पांच साल में हुआ 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन
    Next Article
    उदयपुर की पहाड़ियों के बीच रश्मिका-विजय लेंगे फेरे:आज गूंजेंगी शादी की शहनाइयां, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment