Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बाइक से गिरकर महिला की मौत:मेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसा, महाशिवरात्रि पर पति के साथ मायके आ रही थी

    12 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ महाशिवरात्रि पर मायके जा रही थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 4 बजे संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतका की पहचान बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के शुजावली गांव निवासी रूपवती (27) पत्नी अमरपाल के रूप में हुई है। रूपवती अपने पति अमरपाल के साथ बाइक से धनारी थाना क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। गुन्नौर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास एक ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे रूपवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति अमरपाल ने बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं। सीएचसी गुन्नौर के डॉ. संदीप यादव ने बताया कि रूपवती नामक महिला को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में बदायूं की एक महिला की मौत हुई है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी प्रसाद मौर्य गंगा एक्सप्रेसवे पर घायल युवती से मिले:KGMU में चल रहा है इलाज, परिजनों को सांत्वना दी
    Next Article
    अयोध्या में 22 फरवरी को लगेगा स्वास्थ्य मेला:200 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क सेवा, नेत्र रोगियों को किया जाएगा चश्मा वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment