Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया:गौतम बुद्ध के जन्म-परिनिर्वाण पुण्य का दिन, घाटों पर सुरक्षा

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। शुक्रवार को जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के राजघाट गंगा, सिसौना डांडा, श्रीविष्णु देव, हरिबाबा बांध के अलावा अस्थाई असदपुर और सांकराघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये श्रद्धालु संभल के अलावा बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, बरेली और रामपुर जैसे जिलों से आए थे। थाना जुनावई प्रभारी धीरज सिंह, गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार, बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी और रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी पुलिस बल के साथ गंगा घाटों पर मुस्तैद रहे। इस बार संभल-अनूपशहर रोड पर गंगा स्नान के कारण जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली, जबकि आमतौर पर पूर्णिमा के अवसर पर घंटों लंबा जाम लग जाता था। राजघाट और सिसौना डांडा गंगा घाट पर मेले का भी आयोजन किया गया। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक पवित्र त्योहार है, जो गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण (मृत्यु) का प्रतीक है। ये सभी घटनाएं वैशाख पूर्णिमा को हुई थीं। यह दिन अहिंसा, शांति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसे 'वेसाक' के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन अनुयायी ध्यान, दान तथा बुद्ध के उपदेशों का पालन करते हैं। संभल के हल्लू सराय निवासी श्रद्धालु विकास वर्मा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन गौतम बुद्ध के जन्म और परिनिर्वाण का दिन होने के कारण बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे से ही गंगा स्नान चल रहा है और श्रद्धालु लगातार आ-जा रहे हैं। श्रीविष्णुदेव घाट के महंत महेशानंद गिरि ने जानकारी दी कि शाम तक घाट पर 10-15 हजार श्रद्धालु स्नान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 6 अन्य घाटों पर भी स्नान जारी है। महंत ने कहा कि आज पूर्णिमा का दिन है और महात्मा बुद्ध का भी जन्म हुआ था, सुबह 4 बजे से श्रद्धालु आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 170 सड़कों का नवीनीकरण ठप:बिटुमिन आपूर्ति बाधित, 30 करोड़ की परियोजनाएं प्रभावित
    Next Article
    डीजल न मिलने पर सड़क पर लेट गया किसान, VIDEO:निचलौल में पेट्रोल पंप के सामने जाम लगाया, पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment