Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बड़े भाई को गोली मारी:छोटे भाई ने दो बेटों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, मां की पेंशन के लिए था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मां की पेंशन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार दोपहर ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के राजी खेड़ा गांव में हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक संजीव कुमार (56) पुत्र वेद प्रकाश त्यागी और उसके छोटे भाई ब्रजकिशोर त्यागी के बीच मां की पेंशन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक रिश्तेदार की पहल पर हाल ही में एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें मां ने हत्यारे बेटे ब्रजकिशोर को पेंशन देने और साथ रहने से इनकार कर दिया था। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे संजीव कुमार अपनी खाली पड़ी जमीन से पशु को घर ले जाने के लिए आए थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई ब्रजकिशोर त्यागी अपने बेटों अर्पित और अपूर्व के साथ वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो ब्रजकिशोर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संजीव त्यागी की हत्या की सूचना उसके भाई नवीन कुमार को दी गई, जो अमरोहा के हसनपुर में रह रहे हैं। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर ब्रजकिशोर, उसके बेटों अर्पित और अपूर्व, और पत्नी सपना के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। नवीन त्यागी ने बताया कि उनके पिता वेद प्रकाश अध्यापक थे और वर्ष 2006 में उनकी मृत्यु हो चुकी है। उनकी मां ओमवती देवी की पेंशन आता है इसी पेंशन को लेकर के विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। कल रविवार को हमारे एक रिश्तेदार रणधीर सिंह की रिश्तेदारी में पंचायत हुई थी। हमारी मां ने भाई ब्रजकिशोर के साथ रहने और पेंशन देने से मना कर दिया था, लेकिन मैं फिर भी कहा कि जितने तुझे रुपए चाहिए मैं दे दूंगा। इन लोगों ने धमकी दी थी कि अब हम रुपए तुम लोगों को मार के ही लेंगे और आज ही घटना हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या साइबर पुलिस ने ठगी के 58,999 रुपये वापस कराए:दो पीड़ितों को मिली राहत, 1930 पर शिकायत की अपील
    Next Article
    सहारनपुर पहुंचे पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल:सरसावा वायु सेना स्टेशन पर जवानों से मिले, तैयारी जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment