Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पहुंचे पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल:सरसावा वायु सेना स्टेशन पर जवानों से मिले, तैयारी जांची

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा सोमवार को सहारनपुर स्थित वायु सेना स्टेशन सरसावा के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वायु योद्धाओं से सीधा संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। स्टेशन पहुंचने पर एयर मार्शल मिश्रा का स्वागत वायु सेना स्टेशन सरसावा के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर संदीप सिंह ने किया। इस दौरान वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) की अध्यक्ष डॉ. दीपिका सिंह भी उपस्थित थीं। एयर मार्शल के साथ उनकी धर्मपत्नी और वायु सेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय) की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला मिश्रा भी दौरे पर थीं। दौरे के दौरान एयर मार्शल को स्टेशन पर चल रहे प्रशिक्षण, दैनिक गतिविधियों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि स्टेशन किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हर समय तैयार है और जवान पूरी निष्ठा व लगन से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। अपने संबोधन में एयर मार्शल मिश्रा ने वायु योद्धाओं से बातचीत करते हुए सरसावा स्टेशन की टीम के हर भूमिका में शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने जवानों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और पेशेवर रवैये की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए। एयर मार्शल ने जवानों को पश्चिमी वायु कमान द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि निरंतर अभ्यास और बेहतर तालमेल से ही ऑपरेशनल क्षमता और अधिक सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर वायु सेना परिवार कल्याण संघ की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। श्रीमती वत्सला मिश्रा ने परिवारों के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली, साथ ही स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बड़े भाई को गोली मारी:छोटे भाई ने दो बेटों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, मां की पेंशन के लिए था विवाद
    Next Article
    लखनऊ में होटल से 200 बोतल अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से लाकर होली में बेचने का था प्लान; 3 तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment