Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चार गेट बनेंगे, लाइटें लगेगी:4.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली, संभलेश्वर-भुवनेश्वर-चंदेश्वर और कल्कि तीर्थ गेट बनेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत चार भव्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 4.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन द्वारों का नाम संभलेश्वर, चंदेश्वर, भुवनेश्वर और कल्कि तीर्थ के नाम पर होगा, जिसका उद्देश्य संभल को एक प्रमुख तीर्थ नगरी के रूप में विकसित करना है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर के तीनों कोनों पर स्थित भगवान भोलेनाथ के नाम पर संभलेश्वर, चंदेश्वर और भुवनेश्वर गेट बनेंगे। इसके अतिरिक्त, कल्कि तीर्थ के नाम पर भी एक द्वार का निर्माण होगा। यह पहल 68 तीर्थों और 19 कूपों को विकसित करने तथा उनकी पहचान को देशभर में फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के तहत, नगर क्षेत्र के सभी तीर्थ स्थलों और कूपों तक जाने वाले रास्तों को सुंदर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधा के लिए इन रास्तों पर बेहतर नालियां, बैठने के लिए बेंच और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा। पर्यटन स्थलों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्मार्ट और आधुनिक लाइटें भी लगाई जाएंगी, जो बड़े शहरों के पर्यटन स्थलों की तर्ज पर होंगी। डॉ. तिवारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 4 करोड़ 15 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है और इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) मांगी गई है। संभल के नगर क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत पर्यटन और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इन द्वारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां, प्रतीक चिन्ह, शिलालेख और पारंपरिक स्थापत्य कला को उभारा जाएगा। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने यह भी बताया कि डीपीआर के पूरा होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:6322 अभ्यर्थी हुए शामिल, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
    Next Article
    सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया:श्रावस्ती में ड्रेस कोड, अनुपस्थिति पर मांगा स्पष्टीकरण; गुणवत्ता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment