Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में छात्र की ई-रिक्शा से टक्कर, मौत:घर से बाइक निकालते समय हादसा, UPSC की तैयारी भी कर रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में घर से बाइक निकालते समय ई-रिक्शा की टक्कर से बीए तृतीय वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक युवक दिल्ली में रहकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। हादसे के बाद घायल छात्र को मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सड़क हादसा संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव में हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुधांशु कुमार पुत्र बबलू सिंह उर्फ शीशपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 1 बजे हुई जब सुधांशु घर से अपनी बाइक निकाल रहा था। ई-रिक्शा की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई। उसे तुरंत मुरादाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब 4 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने गांव पहुंचकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई से इनकार कर रहे परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुधांशु अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह थाना असमोली क्षेत्र के रोशन सिंह स्मारक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राइंडर फिसलने से युवक का पेट कटा:देवरिया में घर पर काम करते समय गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस कल:सफाई व्यवस्था-कूड़ा उठान, सड़क-गली मरम्मत, सीवर और ड्रेनेज की शिकायत करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment