Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राइंडर फिसलने से युवक का पेट कटा:देवरिया में घर पर काम करते समय गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ग्राइंडर मशीन से काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। घांटी खास गांव के थवई टोला निवासी गुलाम गौस उर्फ बेचन (35) के पेट में मशीन फिसलकर लग गई, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुलाम गौस गांव के चौराहे पर दुकान चलाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर में बिजली वायरिंग का काम कर रहे थे। दीवार काटते समय अचानक ग्राइंडर मशीन उनके हाथ से फिसलकर सीधे पेट में जा लगी। ग्राइंडर की चपेट में आने से उनका पेट गहराई तक कट गया और वे मौके पर ही गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में भी उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज गोरखपुर में जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गुलाम गौस घर के मरम्मत कार्य में लगे थे, तभी यह हादसा हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि घाव गहरा होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भोजपुरी गाने पर पुलिस वालों का ठुमका, VIDEO:बंदियों ने फूलों से बनाया हर्बल-गुलाल, देखें जिला जेल की होली
    Next Article
    संभल में छात्र की ई-रिक्शा से टक्कर, मौत:घर से बाइक निकालते समय हादसा, UPSC की तैयारी भी कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment