Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में डॉ. शहज़ाद आलम को राष्ट्रीय ‘रत्न’ सम्मान:गैस्ट्रो सर्जन को चिकित्सा-समाज सेवा में गौरव, जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के प्रख्यात गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शहज़ाद आलम को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय ‘रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चंद्रशेखर डी. शेटये द्वारा उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान मूल रूप से मुंबई में एक समारोह में दिया जाना था, लेकिन डॉ. आलम अपनी चिकित्सकीय व्यस्तताओं के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। इसके बाद, सीडीएस फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक गौरीशंकर चौधरी और समाजसेवी हर्षित शर्मा ने संभल पहुंचकर उनके अस्पताल में ही उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. शहज़ाद आलम अमेरिका से प्रशिक्षित कंसल्टेंट गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन और एंडोस्कोपिस्ट हैं। वे अपने सर्जिकल सेंटर और एंडोस्कोपी क्लिनिक के माध्यम से लंबे समय से क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जटिल सर्जरी में उनकी विशेषज्ञता के कारण दूर-दराज से भी मरीज उनके पास इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सा सेवा के अतिरिक्त, डॉ. आलम सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वे विशेष रूप से बच्चों में आंशिक अंधता की समस्या के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं और इसकी रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा, वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नियमित रूप से निःशुल्क या रियायती इलाज भी प्रदान करते हैं। सम्मान प्रदान करते हुए गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि डॉ. आलम ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनकी इस उपलब्धि से संभल का नाम रोशन हुआ है। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. शहज़ाद आलम ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके पूरे चिकित्सा दल और समाज के सहयोग का परिणाम है। डॉ. आलम ने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पिता ने दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया, 1 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    'नीचे वाला एरिया डैमेज हो गया है...' भयानक एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल का दाहिना पैर सुन्न, कभी न चल पाने की कही बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment