Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में डीजे पर डांस को लेकर बारात में मारपीट:कई घायल; पांच हिरासत में, घुड़चड़ी के दौरान शुरू हुआ विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सराय मोहल्ला में हुई। बारात रात करीब 9:30 बजे पहुंची थी। घुड़चड़ी के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। विवाद के चलते शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम करीब दो घंटे तक बाधित रहा। तीन युवकों समेत कई लोग घायल मारपीट में सेजना गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज पुत्र कर्ण सिंह, सराय मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय सौरभ पुत्र हरकिशोर और 16 वर्षीय सनी पुत्र भूरे सिंह सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संभाला मोर्चा, पांच लोगों से पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही गुन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गुन्नौर चौकी प्रभारी रेनू राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार से कम नहीं यूपी की जनता की याददाश्त:फर्रुखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह बोले- अखिलेश 2012 से 17 तक के जंगल राज को याद करें
    Next Article
    भांजे की हत्या के बाद बहन ने भी तोड़ा दम:बदायूं में फरार मामा की तलाश में पुलिस की दबिश, मामा ने बहन और भांजे को मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment