Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में DJ पर डांस को लेकर मारपीट, कुर्सियां टूटी:पुलिस हस्तक्षेप से शादी हुई, लेखपाल की शिकायत पर दुल्हन के पिता-भाई सहित 6 पर लूट का केस दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बारातियों और घरातियों के बीच कुर्सियों से हुई इस झड़प में 20 कुर्सियां टूट गईं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी संपन्न हो सकी। इस घटना के बाद दुल्हन के पिता-भाई समेत छह लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के बहजोई कस्बा क्षेत्र में 13 मई की रात को हुई। गुन्नौर के शाहपुर गांव से उदयभान पुत्र थान सिंह की बारात बहजोई स्थित सुगंध वाटिका में आई थी। उदयभान का विवाह शुभांगी पुत्री रतन सिंह से तय था। जयमाला और भोजन के बाद डीजे पर दुल्हन पक्ष की महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान, लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे पर डांस कर रही महिलाओं से कथित तौर पर गलत व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से कुर्सियों का इस्तेमाल किया गया, जिससे बैंक्वेट हॉल की 20 कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे उदयभान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया, जिसके बाद शादी के फेरे संपन्न हुए। दुल्हन खुशी-खुशी दूल्हे के साथ अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई। इस बीच, गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल आकाश भी लड़के पक्ष की ओर से शादी में शामिल थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि लड़की पक्ष के कुछ दबंग लोगों ने मारपीट करते हुए उनकी ढाई तोले की सोने की चेन लूट ली। लेखपाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी को ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया है। शिकायत में लेखपाल आकाश ने बताया कि रघुराज पुत्र थान सिंह निवासी गांव शाहपुर को गाड़ी से खींचकर छह लोगों ने बेरहमी से पीटा है। पुलिस ने लेखपाल की शिकायत के आधार पर दुल्हन के पिता-भाई सहित छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि लेखपाल आकाश की शिकायत पर अभिषेक पुत्र राजेंद्र एवं रतन सिंह एवं उसके बेटे प्रशांत कुमार सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 115(2), 125(A), 191(2), 304(1), 324(5) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शादी संपन्न हो गई है लेखपाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। लड़की या दूल्हा पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजल की किल्लत ने बिगाड़ी खेती की रफ्तार:महराजगंज में धान की नर्सरी व जुताई प्रभावित, किसान चिंतित
    Next Article
    गोंडा में 48 पुलिसकर्मियों के तबादले:हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला आरक्षियों के बदले कार्यक्षेत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment