Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 48 पुलिसकर्मियों के तबादले:हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला आरक्षियों के बदले कार्यक्षेत्र

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार सुबह बड़े पैमाने पर तबादले किए। इस फेरबदल में 48 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। तबादले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जारी सूची के अनुसार आरक्षी अरुण वर्मा को अभियोजन कार्यालय, लवकुश यादव को थाना खरगूपुर, श्याम बिहारी यादव को पुलिस लाइन और विकास शर्मा को सीओ करनैलगंज कार्यालय भेजा गया है। अमित कुमार मौर्या को थाना इटियाथोक, अजय प्रताप सिंह को थाना वजीरगंज तथा अखिलेश कुमार वर्मा को अभियोजन कार्यालय में तैनाती मिली है। इसके अलावा सुरेश कुमार राना को न्यायालय पैरोकार थाना मोतीगंज, राजेंद्र कुमार को कोतवाली नगर, रंजीत कुमार को थाना उमरीबेगमगंज और दिनेश कुमार यादव को थाना मनकापुर भेजा गया है। मुख्य आरक्षियों के भी तबादले मुख्य आरक्षी अनूप कुमार को कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, शशि भूषण पाठक को कोतवाली नगर और राकेश कुमार प्रजापति को थाना कौड़िया स्थानांतरित किया गया है। रामबाबू राना को न्यायालय सुरक्षा, बृजमोहन कुशवाहा को कोतवाली देहात और विनय कुमार राजन व जितेंद्र कुमार गौड़ को थाना छपिया भेजा गया है। आशुतोष कुमार सिंह को थाना एएचटी, चंद्रशेखर यादव को गोपनीय कार्यालय तथा आशुतोष कुमार तिवारी और अभिनव प्रताप सिंह को एसओजी में तैनाती दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती महिला आरक्षियों और महिला मुख्य आरक्षियों के भी तबादले किए गए हैं। चंदन यादव और रेखा को महिला थाना, संज्ञा भारती व संगीता चौधरी को न्यायालय सम्मन सेल तथा रूपा देवी को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। वहीं, सोनी वर्मा को कोतवाली नगर, सीमा यादव को थाना एसजेपीयू, सपना यादव और विमला गौतम को थाना वजीरगंज में नई तैनाती मिली है। लक्ष्मी मिश्रा को क्षेत्राधिकारी लाइन कार्यालय, मंजू वर्मा को विशेष जांच प्रकोष्ठ और अमिता पांडेय को जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। एसपी ने दिए सख्त निर्देश एसपी विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और जनता से बेहतर व्यवहार करने पर जोर दिया। ृ
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में DJ पर डांस को लेकर मारपीट, कुर्सियां टूटी:पुलिस हस्तक्षेप से शादी हुई, लेखपाल की शिकायत पर दुल्हन के पिता-भाई सहित 6 पर लूट का केस दर्ज
    Next Article
    VIP रोड पर टक्कर मारते हुए पलटी तेज रफ्तार कार:बाल-बाल बचे लोग, नशे में धुत थे तीन रईसजादे, विरोध पर मारपीट पर उतारू हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment