Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश और सिपाही घायल, साथी फरार; हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में सोमवार की रात में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बहजोई थाना क्षेत्र में टिकटा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन के सामने एक कच्चे रास्ते पर हुई। पुलिस उस समय नियमित चेकिंग कर रही थी। वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखा। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे बाइक कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गौ तस्कर घायल होकर बाइक से गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान बहजोई के मोहल्ला कुरेशियान निवासी शहीद पुत्र वहीद के रूप में हुई है। वहीं फरार बदमाश का नाम सलमान बताया गया है, जो बनियाठेर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में सघन तलाशी अभियान चला रही है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही कुलदीप भी घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ ही जानवर काटने के उपकरण बरामद किए हैं। बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया- पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागते हुए फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश और उसका फरार साथी पहले भी गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और सोमवार को भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओपी राजभर को काला झंडा दिखाया:महराजगंज में सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए गाड़ी के सामने आया; समर्थकों ने जमकर पीटा
    Next Article
    SP श्रद्धा पाण्डेय ने डेरापुर में पैदल गश्त की:पुलिस को त्योहारों पर सतर्कता बढ़ाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment