Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में होमगार्ड का बेटा बीएसएफ में चयनित:पंजाब के होशियारपुर में हुई पोस्टिंग, परिवार में खुशी, लगा बधाइयों का तांता

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के थाना हयात नगर क्षेत्र के गांव अज़रा निवासी होमगार्ड शिवराज के पुत्र रूप किशोर का चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हो गया है। उनकी पोस्टिंग पंजाब के होशियारपुर में हुई है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया गया है कि रूप किशोर पिछले दो वर्षों से बीएसएफ भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की। उनके पिता शिवराज ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड के रूप में कार्यरत हैं, और परिवार ने हमेशा उनके बेटे का हौसला बढ़ाया। बीएसएफ में चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। शंकर चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। रूप किशोर ने बीएसएफ टीम और पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। रूप किशोर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही वह अपने लक्ष्य तक पहुंच पाए। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल रूप किशोर के परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि संघर्ष चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, दृढ़ संकल्प से हर सपना साकार किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में संविदाकर्मी बर्खास्त:एक दिन पहले एसडीएम चेंबर में शराब पीने का वीडियो सामने आया था
    Next Article
    'ये अल्लाह का कहर', ईरान पर इजरायल अटैक को लेकर बोले एजाज खान, मुसलमानों की दी ये नसीहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment