Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में संविदाकर्मी बर्खास्त:एक दिन पहले एसडीएम चेंबर में शराब पीने का वीडियो सामने आया था

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील में एसडीएम के चेंबर में एक दिन पूर्व शराब पीने का वीडियो सामने आया था। इस का संज्ञान लेते हुए डीएम ने प्रारंभिक जांच कराई थी। इस मामले में मार्टिनगंज तहसील में तैनात संविदा कर्मी अंकित कुमार सिंह सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसके साथ सभी कर्मचारियों को या भी निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालय में अनुशासनहीनता नियमों का उल्लंघन, और अमर्यादित आचरण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक दिन पूर्व वायरल हुआ था वीडियो आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील परिसर का एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें साफ देखा जा सकता था कि किस तरह से कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति शराब पी रहा है। जबकि टेबल पर पानी की बोतल के साथ नमकीन के पैकेट, गिलास और सिगरेट भी दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। हालांकि मार्टिनगंज की एसडीएम दिव्या सिकरवार ने इस वीडियो को प्लानिंग के तहत बनाए जाने की बात कही थी। इसके साथ ही एसडीएम ने इस वीडियो को कहीं अन्य जगह का बताया था। मामले की जानकारी जब जिले के अधिकारियों को हुई तो मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई की तहसील में कार्यरत संविदा कर्मी कहीं ना कहीं से इसमें संलिप्त था। ऐसे में संविदा कर्मी की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU प्रोफेसरों ने गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया:पुरानी मशीनरी के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन, आधुनिकीकरण पर जोर
    Next Article
    संभल में होमगार्ड का बेटा बीएसएफ में चयनित:पंजाब के होशियारपुर में हुई पोस्टिंग, परिवार में खुशी, लगा बधाइयों का तांता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment