Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जंगली शूकरों का हमला, किशोर घायल:मक्का खेत में रखवाली करने गया था, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    12 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में मक्का की फसल की रखवाली करने गए एक 14 वर्षीय किशोर पर जंगली शूकरों ने हमला कर दिया। शूकर की टक्कर से वह बेहोश होकर खेत में तीन घंटे तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और किशोर को अचेत अवस्था में पाया। यह घटना चंदौसी तहसील के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अतरासी की है। शुक्रवार शाम को गांव निवासी रमेश कश्यप का बेटा विवेक कश्यप (14) अपनी बाइक से खेत पर गया था। खेत में उसकी बुआ प्रेमवती और चाचा दिनेश पहले से ही गेहूं काट रहे थे। उन्होंने विवेक को घनी मक्का की फसल के बीच जाने से रोका था, लेकिन वह नहीं माना। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब विवेक वापस नहीं लौटा, तो उसकी बुआ और चाचा को चिंता हुई। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई और विवेक के पिता को दी। अनहोनी की आशंका से घबराकर परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचित किया। गांव अतरासी पहुंची डायल 112 पुलिस ने मक्का की फसल के अंदर गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद, उन्हें 14 वर्षीय विवेक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। डायल 112 पुलिस ने परिजनों के साथ विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एक्स-रे की सलाह देते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर कर दिया। शनिवार को परिवार के लोग विवेक को संभल के जिला अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद विवेक ने बताया कि जब वह मक्का की फसल के अंदर गया, तो वहां दो जंगली शूकर थे। उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिसमें एक शूकर की टक्कर लगने से वह बेहोश हो गया और खेत में ही पड़ा रहा। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि किशोर का अस्पताल में इलाज होने के बाद उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मान्यता विहीन स्कूल पर कार्रवाई:कई संस्थानों को नोटिस, असुरक्षित वाहनों में भी खामियां मिलीं
    Next Article
    पहले हाथ जोड़े फिर मंदिर में की चोरी, VIDEO:पूजा की थालियों से रुपए उठाकर जेब में रख लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment