Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मान्यता विहीन स्कूल पर कार्रवाई:कई संस्थानों को नोटिस, असुरक्षित वाहनों में भी खामियां मिलीं

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग ने मान्यता विहीन स्कूलों और असुरक्षित स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। खंड शिक्षा अधिकारी (सदर) देवमुनि वर्मा ने आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान कई स्कूलों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण की शुरुआत कान्हा पब्लिक स्कूल, रघवापुर से हुई, जहां विद्यालय कक्षा एक से पांच तक बिना मान्यता के संचालित पाया गया। बीईओ ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय को बंद करने और वहां पढ़ रहे बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। इसके बाद रेनबो पब्लिक स्कूल, कसया रघवापुर की जांच की गई। इस विद्यालय को कक्षा एक से आठ तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन यहां अग्निशमन यंत्र और राष्ट्रीय भवन संहिता (नेशनल बिल्डिंग कोड) का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। विद्यालय को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। सनबीम स्कूल, सोन्दा में 10 मिनी बस, तीन वैन, सात मैजिक और सात बसें संचालित पाई गईं। हालांकि, अधिकांश वाहनों में सीसी कैमरे नहीं लगे थे। साथ ही, बसों पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित नहीं मिला। एडीएस पब्लिक स्कूल, सोन्दा में भी अस्थाई मान्यता होने के बावजूद यू-डायस कोड आवंटित नहीं था और स्कूल वाहनों में सीसी कैमरों का अभाव पाया गया। रेडिएंट रेज स्कूल, सोनूघाट के वाहनों में भी सीसी कैमरा और जीपीएस की सुविधा नहीं मिली। वहीं, सेंट्रल एकेडमी, सोनूघाट के सभी वाहन मानक के अनुरूप पाए गए, जिसे संतोषजनक बताया गया। बीईओ देवमुनि वर्मा ने जानकारी दी कि शासन के निर्देश पर जिलेभर में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी खामियां मिल रही हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वर्मा ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 लाख की सरकारी जमीन कब्जामुक्त:उन्नाव में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत हुई कार्रवाई
    Next Article
    संभल में जंगली शूकरों का हमला, किशोर घायल:मक्का खेत में रखवाली करने गया था, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment