Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में झाड़ू लगा रही बुजुर्ग को पिकअप ने रौंदा:मौके पर हुई मौत, नातिन ने 4 किलोमीटर पीछा करके वाहन को पकड़ा

    36 minutes ago

    1

    0

    संभल में घर के बाहर झाड़ू लगा रही 80 साल की बुजुर्ग महिला को 1 पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। परिजन महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसा जिजौंड़ा पुलिस चौकी के ठीक सामने गुरुवार की सुबह 6:30 बजे हुआ। मृतक महिला घर पर अपनी बेटी और नातिन के साथ रह रहीं थी। संभल के जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के गांव जिजौंड़ा में पुलिस चौकी के ठीक सामने यह हादसा हुआ। मृतक महिला की पहचान 80 साल की रूपवती पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई है। रूपवती का 1 बेटा और 5 बेटी हैं। बेटा मुकेश शर्मा लखनऊ की फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। मुकेश ने बताया कि उनकी मां घर पर उनकी बड़ी बहन बेबी शर्मा के साथ रहतीं थी। घर पर बहन का बेटा मोंटी शर्मा भी रहता था। वह सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं थी। बदायूं के दहगवां से जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद मंडी समिति में धान बेचने जा रही 1 पिकअप गाड़ी ने इस दौरान उन्हें रौंद दिया। शोर मचने के बाद मोंटी शर्मा, भतीजे हरीश शर्मा और पुनीत शर्मा ने 4 किलोमीटर पीछा करके पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद रूपवती को इलाज के सीएचसी लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रूपवती की चार अन्य बेटियों में विजयलक्ष्मी, हरवेश, सर्वेश और मंजू शर्मा हैं। सभी की शादी हो चुकी है और वह अपने-अपने ससुराल में हैं। हादसे की सभी को सूचना दे दी गई है। थाना बबराला प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। आगे की कार्रवाई शिकायत के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर: चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर-नकदी चुराए:छत के सहारे घुसे, ताले तोड़े, बक्से उठा ले गए, गांव के बाहर बाग में सामान बिखरा मिला
    Next Article
    कॉलेज में बवाल के बाद 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:बागपत में रामलीला के विवाद में कॉलेज में घुसकर छात्रों से मारपीट, पथराव में छह घायल; 71 पर FIR, 10 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment