Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉलेज में बवाल के बाद 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:बागपत में रामलीला के विवाद में कॉलेज में घुसकर छात्रों से मारपीट, पथराव में छह घायल; 71 पर FIR, 10 गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में टटीरी चौकी प्रभारी सीमा सिंह समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल पिछले शुक्रवार को एक ही कालेज के दो छात्रों के बीच रामलीला में विवाद हो गया। जिलके बाद ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। बुधवार को दोनों छात्र बुधवार को पेपर देने गए। जिसके बाद दोबारा विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के छात्र ने फोन कर गांव वालों को बुलाया लिया। जिसके बाद कालेज में घुसकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो गुरुवार को समाने आया। जिसके बाद एसपी पूर्णेंदु सिंह ने सभी को लाइन हाजिर कर दिए। अब जानिए पूरा मामला पदड़ा गांव में शुक्रवार को रामलीला मंचन के दौरान निबाली गांव के रहने वाले मोहित और पदड़ा गांव के रहने वाले गय्यूर के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। उस समय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। दोनों पक्षों के युवक शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को दोनों पक्षों के छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। वहां पुराने विवाद को लेकर मोहित और मयूर के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि बुधवार सुबह मोहित और विपुल के कॉलेज पहुंचने के कुछ देर बाद गय्यूर पक्ष के पांच-छह युवक जबरन परिसर में घुस आए। इसके बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहित के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों के जुटने पर मामला और गंभीर हो गया। बवाल के दौरान शिक्षकों ने दरवाजे और खिड़कियां बंद कीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने दीवार की आड़ लेकर बचाव किया, जबकि शिक्षकों ने स्कूल के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। छात्र चीख-पुकार मचाने लगे। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। आरोपित धमकी देते हुए खेतों की ओर भाग गए। संघर्ष में एक पक्ष से कक्षा 11 के छात्र मोहित और कक्षा 9 के छात्र विपुल धामा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से कक्षा 12 के छात्र मिस्बाह, कक्षा 10 के छात्र अरमान, अलीसान और गय्यूर पक्ष का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहित और विपुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 71 लोगों पर केस दर्ज किया चौकी प्रभारी सीमा सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों पक्षों के लोगों पर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों, फरसा, भाले, लोहे की रॉड तथा ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 नामजद समेत कुल 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया है। 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए एसपी पूर्णेंदु सिंह ने चौकी प्रभारी सीमा सिंह के अलावा दरोगा आलोक कुमार, महिला हेड कांस्टेबल कोमल, हेड कांस्टेबल कैलाश, शिवदत्त, कन्हैया लाल, राकेश कुमार, करतार सिंह, रामकुमार, गजेंद्र सिंह और विपिन कुमार तथा कांस्टेबल अभिषेक, विशाल पंवार और लवकुश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। ………… ये खबर भी पढ़िए… भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े, VIDEO: बोले- तुम अखिलेश यादव के आदमी हो महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने बुधवार को राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिए। उससे कहा- तुम अखिलेश यादव से मिले हो, गरीब लोगों की बलि क्यों चढ़ाना चाहते हो। बीज किसे भेज रहे थे, बताते क्यों नहीं। इनके लिए जूते की माला मंगाओ और लहंगा चुनरी पहनाकर जुलूस निकालो। ये ऐसे नहीं मानेंगे। चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण चने के बीज की कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंचे थे। मौके पर पिकअप में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी देखीं तो उनका पारा चढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में झाड़ू लगा रही बुजुर्ग को पिकअप ने रौंदा:मौके पर हुई मौत, नातिन ने 4 किलोमीटर पीछा करके वाहन को पकड़ा
    Next Article
    हाईकोर्ट में सरकार ने मस्जिद प्रकरण में दाखिल किया जवाब:मस्जिद पक्ष को 3 सप्ताह का समय, 5 सितंबर को तड़के 6 बुलडोजरों से तोड़ी थी मस्जिद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment