Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कल्कि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू:16 अगस्त को रथ यात्रा, 17 को जयंती; फूल बंगले में नगर भ्रमण

    23 hours ago

    2

    0

    संभल में 66वें श्रीकल्कि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 16 अगस्त को रथ यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 17 अगस्त को जयंती कार्यक्रम आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान भगवान कल्कि फूल बंगले में नगर भ्रमण करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर 45 दिन पहले ही महामंत्र 'जय कल्कि जय जगतपते पद्मपति जय रमापते' के साथ बैठकें शुरू हो गई थीं। बुधवार रात 9 बजे से 10:15 बजे तक एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा कल्कि जयंती की तिथि में बदलाव के बाद, कल्कि सैनिक इस महोत्सव को भव्य बनाने में पूरी ताकत से जुटे हैं। यह 66वां श्रीकल्कि जयंती महोत्सव संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार, इस बार भी आयोजन श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा किया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों को महोत्सव के निमंत्रण पत्र दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि संभल के बाहर के शहरों और अन्य प्रदेशों से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बुलाने की तैयारी है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, असम सहित कुल 10 राज्यों से भक्त और श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होने आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कल्कि मंदिर में मासिक बैठक कल्कि जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई। उन्होंने कहा कि सभी कल्कि सैनिकों ने इस 66वें महोत्सव को भव्य और विशाल स्तर पर मनाने का संकल्प लिया है। यह पूरे देश के कल्कि भक्तों का सम्मेलन है, जिसमें विभिन्न राज्यों और शहरों से कल्कि भक्त शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी एडवोकेट, कुलदीप ऐरन, संजय गुप्ता पोली, राष्ट्रीय महामंत्री/सभासद गगन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता/नामित सभासद गोपाल शर्मा, प्रदेश संयोजक कृष्ण प्रसाद मिश्र, प्रदेश महामंत्री अनुराग रस्तोगी, प्रदेश मंत्री अक्षय शर्मा, सुभाष खन्ना, जिला प्रभारी उज्जवल सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव, यश गुप्ता, अक्षित अग्रवाल, आशीष गुप्ता और रानू गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 फीट ऊंचाई से गिरी 13 साल की लड़की:वृंदावन में बंदरों को खिला रही थी खाना,घटना का CCTV वीडियो आया सामने
    Next Article
    25-25 हजार के इनामी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में जीजा हत्याकांड में फरार थे, पैर में गोली लगने से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment