Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद:संभल में 872 स्थलों पर ईद की नमाज, लाखों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में ईद का त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जनपद संभल में कुल 872 स्थलों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिनमें 765 मस्जिदें और 107 ईदगाहें शामिल थीं। सदर कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह में सुबह 9 बजे मौलाना जहीरुल इस्लाम की सरपरस्ती में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद इस दौरान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इक़बाल महमूद के पुत्र सुहैल इक़बाल और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज अली सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ईदगाह पर नमाज अदा की। नमाजियों पर पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे माहौल और अधिक उत्सवपूर्ण हो गया। ड्रोन और कैमरों से निगरानी सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपी कृष्ण विश्नोई ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की। ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई। बच्चों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने सुरक्षा में तैनात आरएएफ के जवानों से हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी। इमाम और सांसद ने की सराहना ईदगाह के इमाम जहीरुल इस्लाम ने बताया कि नमाज सुकून भरे माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने मुल्क और शहर की हिफाजत के लिए दुआ की और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि पूरे जनपद में शांति के साथ नमाज अदा हुई और लोगों ने अमन-शांति की दुआ मांगी। प्रमुख स्थानों पर नमाज का समय मुख्य ईदगाह, संभल – सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद, संभल – सुबह 9:00 बजे सरायतरीन (कोटला) ईदगाह – सुबह 8:15 बजे शिया जामा मस्जिद नूरियो सराय – सुबह 9:00 बजे सिरसी (गर्बी) ईदगाह – सुबह 8:30 बजे सिरसी (शर्की सादात) ईदगाह – सुबह 8:00 बजे सिरसी-बिलारी रोड ईदगाह – सुबह 8:15 बजे चंदौसी छोटी ईदगाह – सुबह 6:45 बजे चंदौसी ईदगाह – सुबह 7:15 बजे जनैटा ईदगाह – सुबह 8:30 बजे नरौली ईदगाह – सुबह 9:00 बजे नरौली जामा मस्जिद – सुबह 9:00 बजे
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ पढ़ी:भनौली गांव में ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर गमगीन माहौल में मनी ईद
    Next Article
    बागपत में 9 बर्ष पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता, शिक्षा और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment