Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चा तार में उलझकर गिरा, मौत:बुटवल पावर ग्रिड लाइन खींचते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में बुटवल पावर ग्रिड की लाइन खींचते समय एक हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बढ़नी गांव में 10 वर्षीय अरुण पटेल बिजली के तार में उलझकर काफी ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण पटेल स्वर्गीय श्रीमोहन बढ़नी का पुत्र था। बताया जा रहा है कि जब गांव में बुटवल जाने वाली रियासती लाइन खींची जा रही थी, तब बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अरुण तार में उलझ गया और खींचते हुए तार के साथ काफी ऊपर चला गया। तार खींच रहे ट्रैक्टर चालक ने जब यह देखा तो उसने तार को नीचे लाने का प्रयास किया। इसी दौरान 10 वर्षीय अरुण तार से छूटकर नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल उसके घर वालों को सूचित किया और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मासूम अरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। लोग कार्यदायी संस्था की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं कि जब तार तेजी से खींचा जा रहा था और आसपास बच्चे खेल रहे थे, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे। लोगों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत-मजदूरी करके अरुण और उसकी दो बहनों का पालन-पोषण करती थी। पिता की मौत के बाद माँ मजदूरी कर अपने दो बेटियों रिया सोलह वर्ष,अनुष्का तेरह वर्ष मृतक अरुण दस वर्ष और चौथे आठ वर्षीय बेटी का पालन पोषण पीएम आवास में रहकर करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में सर्जरी विभाग ने 25738 सर्जिकल ऑपरेशन किए:OPD मरीज 67438 हुए, स्थापना दिवस पर देश-दुनिया के डॉक्टर जुटेंगे
    Next Article
    संभल में खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग, VIDEO:एक घंटे बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment