Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी में देर जारी:इंडियन कैलादेवी पर 4 दिन, अन्य एजेंसियों पर 8-10 दिन लग रहे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में उपभोक्ताओं को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को गैस खत्म होने के बाद चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग सिलेंडर के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। शहर और हयातनगर थाना क्षेत्र में संचालित आठ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं। इंडियन कैलादेवी गैस एजेंसी पर बुकिंग के चार दिन के भीतर सिलेंडर मिल रहा है। वहीं, कुछ अन्य एजेंसियों पर बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में 8 से 10 दिन का समय लग रहा है। शनिवार को इंडियन कैलादेवी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से दोपहर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद ओटीपी आने पर भी गैस मिलने में 8 दिन तक लग गए। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के अनुसार, जनपद में 5 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हैं और 750 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 13,000 सिलेंडर की बुकिंग और उतनी ही डिलीवरी की जा रही है। उनके मुताबिक, जनपद की 39 गैस एजेंसियों पर गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। गांव रसूलपुर सराय की सोमवती ने बताया कि उन्होंने इंडियन कैलादेवी एजेंसी से सिलेंडर लिया। उन्होंने गैस खत्म होने से 11 दिन पहले बुकिंग कर दी थी, जिससे उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल गया। उनकी गैस आज ही खत्म हुई थी और उन्हें आज ही सिलेंडर मिल गया। संभल शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उनके घर में गैस खत्म हुए 8-10 दिन हो गए थे और उन्हें आज सिलेंडर मिला है। उन्होंने बताया कि खाली सिलेंडर न होने के कारण डिलीवरी में देरी हुई। गैस खत्म होने के बाद उन्हें चूल्हे पर लकड़ी से खाना बनवाना पड़ा। गांव जालब सराय निवासी अरकान ने बताया कि तीन-चार दिन से सिलेंडर नहीं मिला है, बुकिंग करने के बाद ही सिलेंडर एजेंसी पर आए हैं। चूल्हे पर खाना पक रहा है लेकिन बारिश के मौसम के कारण लकड़ी भी गिरी है। गैस नहीं मिलने से तो दिक्कत ही दिक्कत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 2 रेलवे ओवरब्रिज के लिए धनराशि जारी:हलकारा का पुरवा और अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल सेक्शन पर होगा निर्माण
    Next Article
    थाना समाधान दिवस में कई विवादों का हुआ निस्तारण:राजस्व के दो मामले, प्रधान-ठेकेदार के बीच लेनदेन का विवाद सुलझा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment