Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मैगी खाने से पांच की तबीयत बिगड़ी:20 घंटे बाद भी सुधार नहीं, खाने के 15 मिनट बाद ब्लड प्रेशर कम हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को 15 मिनट के भीतर उल्टी, चक्कर, जी मिचलाने और घबराहट की शिकायत हुई। घटना के करीब 20 घंटे बाद भी उनकी हालत पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। यह मैगी गांव की एक दुकान से ₹5 में खरीदी गई 'सोबिस्को यम-यम' ब्रांड की थी। यह पूरा घटनाक्रम संभल तहसील के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव का है। गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिजनौर के जहानाबाद धाम पर गए थे। इस दौरान घर पर उनकी सास सोनाबती, समधन अनेकबती, बेटियां सुआली और निशा, तथा बेटा विशेष मौजूद थे। ज्ञान सिंह के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे उनकी बेटी सुआली पड़ोस की दुकान से मैगी के पैकेट लेकर आई। घर पर मैगी बनाकर सभी पांच लोगों ने खाई। मैगी खाने के कुछ ही देर बाद पांचों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर, जी मिचलाने और घबराहट की शिकायत हुई। हालत इतनी खराब हो गई कि कुछ लोगों के लिए चारपाई से उठना भी मुश्किल हो गया। पड़ोसियों ने रात 12 बजे ज्ञान सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ज्ञान सिंह गुरुवार सुबह नौ बजे घर लौट आए। इसके बाद उन्होंने पांचों को गांव के ही निजी डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि लगातार उल्टी और चक्कर आने के कारण उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। डॉक्टर ने सभी को किसी अच्छे चिकित्सक से दिखाने की सलाह दी। ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना के करीब 20 घंटे बाद भी पांचों लोगों को चक्कर की शिकायत बनी हुई है। हालत यह है कि उन्हें शौचालय और अन्य जरूरी कामों के लिए सहारा देकर ले जाना पड़ रहा है। फिलहाल सभी का निजी डॉक्टर से उपचार जारी है। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें किसी बड़े चिकित्सक को दिखाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के दो शिक्षक बने हैंडबॉल के प्रदेशीय चयनकर्ता:वाराणसी में 21 से 25 अगस्त तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
    Next Article
    बेटे को बचाने दौड़ी मां की ट्रेन से कटकर मौत:भदोही में हादसा, अस्पताल में बेटी के प्रसव के दौरान मां-बेटे में हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment