Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मौसम बदला, गेहूं की फसल को नुकसान:बारिश से जीरा बनी फसल, एक बीघा में कम पैदावार; तापमान 37 डिग्री पहुंचा

    16 hours ago

    1

    0

    संभल में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। दोपहर से देर रात तक बारिश होने की संभावना है, जिससे पिछले दो दिनों की भीषण गर्मी से आम जनता को राहत मिली है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 171 दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह 9 बजे जनपद संभल का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। तेज हवाएं चलने से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मौसम सुहावना हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए पांच दिवसीय अलर्ट जारी किया है, जिसका असर संभल में शुक्रवार सुबह से ही दिखने लगा है। मौसम में इस बदलाव से किसानों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। इससे पहले, 20 मार्च को हुई बारिश के कारण संभल और चंदौसी तहसील क्षेत्रों में खेतों में खड़ी लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की फसल गिर गई थी, हालांकि गुन्नौर तहसील के किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। तहसील चंदौसी के गांव खटैटा निवासी संजय कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई है। उनके अनुसार, एक बीघा में जहां चार कुंतल गेहूं निकलना चाहिए था, वहीं अब केवल दो कुंतल ही निकल रहा है। उन्होंने अपनी फसल दिखाते हुए कहा कि यह 'जीरा' बन गई है। अधिकतर किसानों के खेतों में एक से सवा कुंतल ही गेहूं की फसल निकल रही है। वहीं, गुन्नौर तहसील क्षेत्र के किसानों ने खेतों में तैयार गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। बार-बार बदलते मौसम का असर आम जनमानस के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। छोटे बच्चे बुखार से परेशान हैं, जबकि सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अवकाश पर शिक्षक साक्षात्कार बंद:150 संबद्ध कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया अटकी, प्रबंधन चिंतित
    Next Article
    अमेठी में सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने:बेटी की शादी की खरीदारी करने जा रहे पिता-पुत्र की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment