Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मिशन शक्ति रैली, महिला पुलिस सड़कों पर:महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    सम्भल में रविवार को मिशन शक्ति अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) के तहत एक स्कूटी/बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी चौधरी सराय से हुई। इसे अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी, विशेषकर उन स्थानों से जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। प्रतिभागियों ने इस दौरान आमजन, खासकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अगले एक महीने तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान और सामुदायिक संवाद शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने रैली में इस्तेमाल की गई स्कूटियों के बारे में भी जानकारी दी। कुछ वाहन सरकारी थे, जबकि कुछ कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत उपलब्ध कराए गए थे। कई प्रतिभागियों ने अपनी निजी स्कूटियों का भी उपयोग किया। इस अवसर पर छात्रा कशिश मुजम्मिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी लड़कियों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और किसी भी छेड़छाड़ या समस्या की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में प्रतियोगी परीक्षा हुई:वैष्णवी सरोज ने जीती स्कूटी, 'मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान' में प्रथम स्थान
    Next Article
    'यूपी में कानून का डर खत्म, सुपारी किलिंग हो रही':सांसद अफजाल बोले- सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे, पीएम के क्षेत्र में हो रहा मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment