Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यूपी में कानून का डर खत्म, सुपारी किलिंग हो रही':सांसद अफजाल बोले- सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे, पीएम के क्षेत्र में हो रहा मर्डर

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मथुरा से लेकर गोरखपुर, वाराणसी और गाजीपुर तक हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सांसद अफजाल ने कहा - सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे हैं। पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी में मर्डर हो रहा। कॉलेज में छात्र को गोलियां मारी गईं। अपराधी बेखौफ हैं। अफजाल अंसारी ने मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक ओर यह कहा जा रहा है कि बाबा की मौत ट्रक के धक्के से हुई, वहीं दूसरी ओर उन्हें धक्का देकर ट्रक के नीचे गिराने की बात भी सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को उछालकर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट सांसद ने सुल्तानपुर की एक घटना पर कहा, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एक घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों समेत लोगों के साथ मारपीट और फायरिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई गई। गोरखपुर में दिनदहाड़े हत्या पर उठाए सवाल अफजाल अंसारी ने गोरखपुर में एक पूर्व सभासद की दिनदहाड़े हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोग ही अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है। वाराणसी छात्र हत्याकांड को बताया बड़ी विफलता बनारस के एपी कॉलेज में छात्र की हत्या पर सांसद अफजात ने कहा, कॉलेज परिसर के अंदर छात्र को दौड़ाकर कई गोलियां मारी गईं। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी अपराधी बेखौफ हैं। गाजीपुर में एक व्यक्ति को दौड़ाकर गोली मारी सांसद ने गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति को दौड़ाकर गोली मार दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं के बाद भी अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। ‘कानून का डर खत्म, हो रही सुपारी किलिंग’ अफजाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एपी कॉलेज हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र को आठ गोलियां मारी गईं, जो दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सुपारी लेकर हत्याएं हो रही हैं और कुछ दिन चर्चा के बाद मामले दबा दिए जाते हैं। ‘जंगलराज जैसे हालात’ अफजाल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति भयावह होती जा रही है और आम जनता में डर का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे प्रदेश जंगलराज की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मिशन शक्ति रैली, महिला पुलिस सड़कों पर:महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान
    Next Article
    'सड़क पर हुई नमाज का सीएम ने लिया संज्ञान':अलीगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बोले– पाकिस्तान या ईरान चले जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment